कोरबा: गांव के पास पहुंचा 11 फीट का मगरमच्छ… चांपी जलाशय से कटेलीपारा के जंगल पहुंचा, वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में छोड़ा

          कोरबा: जिले के कटेलीपारा बिजराभौना में गांव के पास जंगल में मगरमच्छ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया है।

          जानकारी के मुताबिक, कटघोरा वनमंडल के पाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बतरा स्थित है। बतरा के आश्रित ग्राम कटेलीपारा (बिजराभौना) में रहने वाले देवचरण उइके की नजर मगरमच्छ पर पड़ी। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर उसे फिर से खूंटाघाट जलाशय में छोड़ दिया।

          कोरबा जिले के कटेलीपारा बिजराभौना में गांव के पास जंगल में मगरमच्छ मिला।

          कोरबा जिले के कटेलीपारा बिजराभौना में गांव के पास जंगल में मगरमच्छ मिला।

          कटेलीपारा बिजराभौना बिलासपुर जिले के अंतर्गत स्थित खूंटाघाट और चांपी जलाशय के पास बसा है। बरसात के दिनों में अक्सर नहर के रास्ते मगरमच्छ जलाशय से निकलकर गांव के पास पहुंच जाते हैं।

          मौके पर मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

          मौके पर मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

          इस बार भी अनुमान लगाया जा रहा है कि मगरमच्छ चांपी जलाशय से नाले में गया होगा और वहां से होते हुए जंगल के भीतर पहुंचा होगा। वनकर्मियों ने बताया कि मगरमच्छ करीब 11 फीट लंबा था।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories