कोरबा: मासूम से 14 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म… 5 साल की बच्ची को डैम घुमाने के बहाने ले गया, पुलिस ने पकड़ा

        कोरबा: जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपी भी 14 साल का नाबालिग लड़का है। जिसने डैम दिखाने का बहाना बनाया और बच्ची को साथ ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। पूरा मामला दर्री थाना इलाके का है।

        जानकारी के मुताबिक, दर्री में रविवार को बारिश के बाद 5 साल की बच्ची बाहर खेल रही थी, इस दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले 14 साल के लड़के ने पहले उसे घूमने जाने के लिए जिद करने लगा, लेकिन बच्ची ने मना कर दिया। जिसके बाद नाबालिग लड़के ने बच्ची को डैम में भरा पानी दिखाने और पैसा देने की बात कही और बहला-फुसला कर उसे ले गया।

        पुलिस ने तत्काल मामले में एक्शन लिया और नाबालिग को पकड़ लिया।

        पुलिस ने तत्काल मामले में एक्शन लिया और नाबालिग को पकड़ लिया।

        रोने की आवाज सुनकर दूसरे बच्चों की पड़ी नजर

        नाबालिग लड़के ने घर के पीछे के रास्ते पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के चीख-पुकार की आवाज सुनकर वहां खेल रहे दूसरे बच्चों की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद मासूम के परिजन को इसकी जानकारी दी गई। जब परिजन पहुंचे तो बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं नाबालिग आरोपी परिजन को देखते ही भाग निकला।

        दर्री इलाके में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद परिजन थाने पहुंचे।

        दर्री इलाके में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद परिजन थाने पहुंचे।

        पुलिस ने तत्काल लिया एक्शन

        परिजन ने दर्री थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल लड़के की तलाश में जुट गई और उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़के से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।



                Hot this week

                KORBA : कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण

                प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री...

                रायपुर : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

                विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से बताए नशे के दुष्प्रभाव,...

                Related Articles

                Popular Categories