Saturday, February 14, 2026

              कोरबा : 15 साल के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घर में लटकी मिली लाश; देर से घर आने पर पड़ी थी डांट

              KORBA: कोरबा के CSEB कॉलोनी स्थित बीकन स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र का नाम 15 वर्षीय कुलदीप राठिया है, जो कक्षा 9वीं का छात्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              मृतक के पिता राय सिंह राठिया ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। कुलदीप दूसरे नम्बर का है। वह काम से रायगढ़ गाड़ी लेकर गया हुआ था। देर रात वापस लौटा, जहां सुबह उठने पर उसे पता चला कि कुलदीप फांसी पर लटका हुआ है। कुलदीप को जिंदा समझकर तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

              कोरबा में छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

              कोरबा में छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

              बताया जा रहा है कि छात्र कुलदीप राठिया रात को देर से घर लौटा था, जिससे उसे मां ने डांट-फटकार लगाई। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि डांट से नाराज होकर छात्र ने खुदकुशी की है।

              पुलिस कर रही मामले की जांच

              सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक आकाश शर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कार्रवाई कर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है।

              लाश को परिजनों को सौंपा गया।

              लाश को परिजनों को सौंपा गया।

              पिता ड्राइवरी का करता है काम

              बता दें कि पिता राय सिंह राठिया ड्राइवरी का काम करता है। वहीं मां दूसरे के घर झाड़ू पोछा लगाकर दोनों बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


                              Hot this week

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              रायपुर: सरस्वती सायकल योजना: अब आसान हुई अदिति की शिक्षा की राह

                              पढ़ाई छोड़ने का इरादा हुआ खत्म, अब रोज़ समय...

                              रायपुर : अंतर-राज्यीय कृषि सहयोग की मिसाल

                              झारखंड के कृषकों ने सीखी उन्नत एवं जलवायु अनुकूल...

                              Related Articles

                              Popular Categories