Saturday, February 21, 2026

              कोरबा : वाटरफॉल में डूबने से 17 साल के लड़के की मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा

              कोरबा: जिले के नहाने गए एक किशोर की वॉटरफॉल में पानी में डूबने से मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

              जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बालको थाना क्षेत्र की है। बुधवार की सुबह मोनीष महंत (17 साल) और उसके कुछ दोस्त परसाखोला पिकनिक स्पॉट में पिकनिक मनाने गए थे। मोनीष अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए वॉटरफॉल के पास गया, जहां अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। मोनीष के साथ-साथ उसके बाकी दोस्तों को भी तैरना नहीं आता था।

              स्थानीय लोगों ने शव को निकाला बाहर

              दोस्तों के चीख-पुकार मचाने पर आवाज सुनकर कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी और गहरे पानी में उसे तलाशने की कोशिश की गई। काफी समय बाद परसाखोला के स्थानीय लोगों मोनीष के शव को बाहर निकाला गया। फिर इसकी सूचना 112 की टीम को दी गयी।

              आगे की जांच कार्रवाई में जुटी पुलिस

              बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि 112 की टीम ने इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी। जहां परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बयान दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू की। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              रायपुर : पत्थरों में दर्ज इतिहास : जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी

                              जांजगीर का रहस्यमयी विष्णु मंदिर, कलचुरी काल की अमर...

                              Related Articles

                              Popular Categories