कोरबा : 2 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, भारी वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, खून से लाल हुई सड़क

              कोरबा: जिले में तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 2 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवक बरपाली से कोरबा किसी काम से आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना करतला थाना क्षेत्र के तौलीपाली के पास की है।

              जानकारी के मुताबिक, मृतक 35 वर्षीय श्रवण उरांव निवासी बरपाली और 38 वर्षीय फिरतु राम उरांव सक्ती जिले के पतेरापाली निवासी है। हादसा इतना भयावह था कि दोनों खून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल-112 को दी।

              परिजनों को दी गई हादसे की सूचना

              सूचना मिलने पर ​​​​​​​करतला पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जेब में मिले पर्स से उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।

              दोस्त के यहां आया था फिरतु

              बताया जा रहा है बाइक श्रवण उरांव चल रहा था। पीछे फिरतु राम बैठा था। वो पिछले चार दिन से श्रवण के घर आया हुआ था। दोनों किसी काम से कोरबा आ रहे थे। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित

                              खाद्य एवं औषधि प्रशासन की विशेष जांच अभियान में...

                              रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

                              बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories