कोरबा : 20 रुपए के नोट को 1000 में बेचा, पास्टर ने चमत्कार के नाम पर ठगा, कहा- तिजोरी में रखो; कई गुना बढ़ेंगे पैसे

              कोरबा: जिले में ईसाई समाज के एक पास्टर पर चमत्कार के नाम पर 20 रुपए के नोट को एक हजार रुपए में बेचा है। महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की है कि पास्टर ने उन्हें 20 रुपए देकर कई गुना पैसे बढ़ने के नाम पर ठगी की है। जब लोगों ने पैसे नहीं बढ़ने का कारण पूछा तो उनके साथ गाली-गलौज कर भगा दिया।

              यह मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। ईसाई समाज के पास्टर का नाम भीम चंद्रा बताया जा रहा है। पास्टर पर यह भी आरोप है कि वह कुछ लोगों को नीच जाति के हो कहकर चर्च में प्रवेश नहीं करने देता। आर आशीष बर्मन ने शिकायत करते हुए बताया कि पास्टर मानिकपुर के क्वार्टर में अवैध तरीके से रहकर लोगों के साथ बेवजह गाली-गलौज करता और करवाता है।

              तिजोरी में रखो पैसे, कई गुना बढ़ेंगे

              पीड़ितों ने बताया कि इस पास्टर ने 20 रुपए के नोट को चमत्कारी बताकर कई लोगों से प्रति व्यक्ति एक-एक हजार वसूल लिया। पास्टर ने कहा कि इसे तिजोरी में रखो पैसे कई गुना बढ़ जाएंगे। जब इस नोट का कोई चमत्कार नहीं दिखा तब लोगों ने पास्टर से मुलाकात की तो उसने गाली-गलौज की।

              20 रुपए का नोट सुरक्षित घर में रखने को कहा

              पीड़ित श्याम बाई ने बताया कि वह जब उसके संपर्क में आया तो उसके बाद उसने एक 20 का नोट दिया और उसने कहा कि इस नोट को सुरक्षित घर में रख देना। इसके बाद घर में आशीष आएगा और उसके झांसे में आकर 20 के नोट को 1000 में लेकर घर पर रखी हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब लगा कि वह ठगी का शिकार हो गई है तब उसने इसके शिकायत पुलिस से की है।

              मानिकपुर के क्वार्टर में अवैध तरीके से रहकर लोगों के साथ गाली गलौज करने का आरोप

              मानिकपुर के क्वार्टर में अवैध तरीके से रहकर लोगों के साथ गाली गलौज करने का आरोप

              1 हजार रुपए में बेचा 20 रुपए का नोट

              दूसरी शिकायतकर्ता मंजू चौहान ने बताया कि जब उसने पास्टर से जाकर कहा कि इस नोट पर कोई आशीष नहीं है तब उसने उसे काफी बुरा भला कहा और उसे उसके पास आने से मना कर दिया गया। महिला ने बताया कि ऐसे कई लोगों को 20 के नोट को उसने लोगों को 1 हजार रुपए में बेचा है। वह अब इस मामले में कार्रवाई चाहती हैं।

              पास्टर भीम चंद्रा पर महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप

              पास्टर भीम चंद्रा पर महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप

              लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित करता है

              महिलाओं ने आरोप लगाया है की पास्टर भीम चंद्रा बदतमीज है। मानिकपुर की महिलाओं ने जिस भीम चंद्रा पर ठगी का आरोप लगाया है। जानकारी मिली है कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है और लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित भी करता है। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि महिलाओं के द्वारा शिकायत किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories