कोरबा : जंगल में महिला पर 3 भालुओं का हमला, खूंखारों ने सिर को नोच डाला, गांव वालों के साथ पुटू बीनने गई थी

              जंगल में महिला पर 3 भालुओं का हमला

              कोरबा: जिले में पुटू बीनने गई महिला पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल महिला को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला बालको वन परिक्षेत्र के बेला गांव से लगे नवाडीह टापरा जंगल का है।

              दरअसल, बेला गांव निवासी 36 वर्षीय कमला भगत गांव के ही 15 लोगों के साथ नवाडीह टापरा जंगल पुटू बीनने गई थी। सभी लोग जंगल में अलग अलग पुटू बीन रहे थे। इस दौरान अचानक तीन भालू आ गए। कमला भगत पर हमला कर दिया।

              वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर शासन से मिलने वाली तत्कालीन सहायता राशि दी है।

              वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर शासन से मिलने वाली तत्कालीन सहायता राशि दी है।

              स्थानीय लोगों ने भालू को किसी तरह भगाया

              जंगल में हमले के बाद चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास पुटू बीन रहे सभी लोग पहुंचे और भालू को किसी तरह भगाया, तब जाकर महिला की जान बची। कमला भगत के सिर पर गंभीर चोट आई है। सिर खून से लथपथ है। ऊपर का मांस निकल गया है।

              छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुटू बीनने गई महिला पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया

              छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुटू बीनने गई महिला पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया

              पत्नी गांव वालों के साथ पुटू बीनने गई हुई थी

              घायल महिला के पति दिलीप भगत ने बताया कि वह और उसके 2 बच्चे घर पर थे। उसकी पत्नी गांव वालों के साथ पुटू बीनने गई हुई थी। उसे घर आकर लोगों ने घटना क्रम की जानकारी दी, तब वह मौके पर पहुंचे।

              कोरबा में महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

              कोरबा में महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

              वन विभाग ने दी सहायता राशि

              घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी ली। वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर शासन से मिलने वाली तत्कालीन सहायता राशि दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोंगरा बैराज के कार्यों के लिए 2.90 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

                              ग्राम लालाकापा के प्रभा को मिला सुरक्षित, मजबूत पक्का...

                              रायपुर : पीडीएस की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित

                              उचित मूल्य दुकानों में चावल की पर्याप्त उपलब्धतारायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories