कोरबा: 3 मादा भालुओं ने किया महिलाओं पर हमला… 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल, खेत से लौटते वक्त जंगल में हुआ आमना-सामना

              कोरबा: जिले के ग्राम कोईलारगडरा में 3 भालुओं के हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वनांचल क्षेत्र पसान के खेत में मजदूरी कर दोनों महिलाएं अपने घर वापस लौट रही थीं।जंगली रास्ता होने के कारण उनका सामना तीन मादा भालुओं से हो गया।

              जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीनिया बाई धनवार अपनी पड़ोसी बिराजो धनवार के साथ ग्राम लालपुर के खेत में मजदूरी करने गई थी। मंगलवार शाम को दोनों ग्राम कोइलारगडरा अपने घर वापस लौट रही थीं, इसी दौरान उनका सामना 3 मादा भालुओं से हो गया।

              गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को 108 संजीवनी एक्सप्रेस से पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया।

              गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को 108 संजीवनी एक्सप्रेस से पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया।

              करीब 15 मिनट तक दोनों महिलाओं का संघर्ष तीनों मादा भालुओं के साथ चलता रहा। उन्होंने काफी शोर मचाया, जिसके बाद लोग भागते हुए वहां पहुंचे। लोगों को आता देखकर भालू जंगल में भाग गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को 108 संजीवनी एक्सप्रेस से पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया। यहां उनका इलाज जारी है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories