कोरबा: जिले में 35 नए रेत घाटों का किया गया चिन्हांकन…

            • 12 रेत घाटों की पर्यावरण स्वीकृति प्रक्रियाधीन

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिला खनिज विभाग के अधिकारी श्री प्रमोद नायक के अनुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर नियमित रूप से कार्यवाही किया जा रहा है। साधारण रेत उत्खनन के लिए अनुसूचित क्षेत्र हेतु 19 जनवरी 2023 को नवीन नियम आने के पश्चात खनिज विभाग द्वारा जिले के 35 नए रेत घाटो को चिन्हांकित किया गया है जिसमे से 12 रेत घाटो को घोषित कर पर्यावरण स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है । अवैध रेत उत्खनन को रोकने के लिये खनिज विभाग द्वारा नाका लगाया गया है, अवैध रेत उत्खनन हेतु प्रयुक्त्त मार्गो को जगह जगह खोदकर अवरूद्ध किया गया है तथा अवैध उत्खनन वाले क्षेत्रों में जाकर प्रयुक्त वाहनों को जप्ती करके निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है। विगत अप्रेल माह में हमारे द्वारा कुल 34 वाहनों पर MMDR एक्ट 1957 के धारा 21 के तहत अवैध परिवहन की कार्यवाही किया गया है , साथ ही जिले में रेत की कमी तथा रेत की बढ़ती हुई मंहगाई को दूर करने के लिए कुल 13 रेत भंडारण संचालित है । नवीन रेत खदानों की स्वीकृति के लिए खनिज विभाग द्वारा जल्दी ही कार्यवाही किया जा रहा है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लोकभवन में आत्मीय स्वागत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो...

                          Related Articles

                          Popular Categories