कोरबा: 70 फीट ऊंचा टावर गिरा, इलाके में बिजली बंद…. कई घंटों तक लोग होते रहे परेशान, अचानक मौसम बदलने से हादसा

            कोरबा: छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से सुबह तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम बदल रहा है। कई इलाकों में पिछले 2 दिनों से तेज आंधी भी चली है। ऐसा ही कुछ रविवार शाम को कोरबा में हुआ। जिसके चलते 70 फीट ऊंचा बिजली टावर गिर गया और पास के कुछ गांवों में बिजली बंद हो गई।

            उधर, बिजली बंद होने से लोग परेशान होते रहे। 8 से 9 घंटे तक बिजली नहीं होने से लोग परेशानी में फंस गए। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को अचानक मौसम बदला था। इस वजह से मदन गांव के पास स्थित बिजली टावर गिर गया।

            वहीं इस हादसे की सूचना जैसे ही बिजली विभाग को लगी। बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले मदन गांव की बिजली बंद की गई थी। करीब 9 घंटे तक बिजली बंद रही। ये भी बताया गया है कि इस लाइन से भिलाई के केदामारा सब स्टेशन में बिजली भेजी जाती है। जिसके बाद भिलाई के ग्रामीणों क्षेत्रों में बिजली सप्लाई होती है।

            ऐसे में बिजली टावर गिरना का प्रभाव भिलाई इलाके में भी देखने को मिला। वहां भी कुछ गांवों में घंटों बिजली बंद रही। इसके अलावा खबर है कि मदन गांव के आस-पास कई पेड भी गिर गए हैं। कुछ घर के छज्जे भी उड़ गए हैं। बिजली विभाग के मुताबिक करीब 8 से 9 घंटे की मशक्कत के बाद बिजली व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया गया है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories