Friday, February 13, 2026

              कोरबा : शांति हीरो जैलगांव में हर्षोल्लास से साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

              कोरबा (BCC NEWS 24): शांति हीरो जैलगांव जमनीपाली में रामायण महिला मंडली साडा कॉलोनी के मुख्य अतिथ्‍य में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से साथ मनाया गया। जहा सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। ततपश्चात शांति हिरों के कर्मचारी एवं रामायण महिला मंडली के सदस्यों ने सामुहिक राष्ट्रगान गाया।

              इस मौके पर रामायण मंडली के अध्यक्ष श्रीमती बेला गायधने ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1947 में आज ही के दिन हमारा देश अंग्रेजों के गुलामी से आजाद हुआ था तभी से हम सब पूरे भारत में आज के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते आ रहे है।

              सचिव सुनीता शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा अनेक असाधारण एवं दूरदर्शी विभूतियो के नेतृत्व में हमारा राष्ट्रीय आंदोलन अद्वितीय आदर्शों से प्रेरित था।

              इस मौके पर शांति हीरो के एचआर हेड दीपक पांडेय, व्यवस्थापक अभिषेक शर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर रामायण मंडली के अध्यक्ष बेला गायधने, सचिव सुनीता शुक्ला, कोषाध्यक्ष सरला अग्रवाल, अनुराधा तिवारी, सुमन देशमुख, सुधा श्रीवास्तव, बबीता राव, सरिताशर्मा, शोभा गुप्ता, सुधा झा, शोभा सिंह, कुसुम शर्मा, बबीता भलभ्रद आदि अतिथिगणों के उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ की 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन

                              राज्य में जेलों की व्यवस्था व गुणवत्ता सुधार का...

                              रायपुर : एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े

                              उपकेंद्र , ट्रांसफार्मर और लाइन नेटवर्क में बड़ा विस्ताररायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories