कोरबा: वाहन चेकिंग में ट्रक से 9 हजार साड़ियां जब्त… साड़ियों की कीमत 22 लाख रूपये से अधिक, अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई

            KORBA: कोरबा में बीते सोमवार रात साड़ियों से भरे एक ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है। साड़ियों की कीमत करीबन 22 लाख रूपये से अधिक की बताई गई है। पुलिस ने साड़ी समेत ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

            दरअसल, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना उरगा प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी सोमवार की रात चांपा सरहद पर उच्चभित्ति बैरियर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएम 1895 को 9 हजार साड़ियों के साथ परिवहन करते पकड़ा गया।

            ट्रक चालक ने पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने उक्त साड़ी समेत ट्रक को जब्त कर लिया। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि साड़ी किस प्रयोजन से और किसके द्वारा मंगाया गया है।

            विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरहदों पर वाहन चेकिंग की जा रही है।

            विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरहदों पर वाहन चेकिंग की जा रही है।

            बता दें कि छत्तीसगढ़ में 7 नंवबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसमें अब एक हफ्ते का समय रह गया है। वहीं 30 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया भी समाप्त हो गई। इसके साथ ही चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी प्रत्याशियों के चेहरे भी फाइनल हो गए हैं। वहीं अब चुनाव में मतदान प्रभावित करने के लिए बांटे जाने वाले अवैध सामग्री एवं नगदी रकम को रोकने पुलिस विभाग ने सभी सरहदों पर वाहन चेकिंग कड़ी कर दी है।


                          Hot this week

                          रायपुर : ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

                          जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की...

                          रायपुर : सड़क-पुलों की गुणवत्ता से लेकर नई निर्माण तकनीकों तक इंजीनियरों के लिए विशेष प्रशिक्षण

                          लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय गुणवत्ता नियंत्रण कार्यशाला...

                          Related Articles

                          Popular Categories