कोरबा: 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले बनाया VIDEO, जांच में जुटी पुलिस

          कोरबा: जिले के ​​​राताखार बस्ती में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जांच के बाद ही किशोरी की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

          कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस के मुताबिक किशोरी कक्षा 9वीं की छात्रा थी, मृतिका का अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। वही किशोरी ने आत्महत्या के पहले अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाया है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

          कोरबा में 17 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

          कोरबा में 17 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

          जानकारी के मुताबिक मृतका की दोस्ती इंस्टाग्राम में बिलासपुर निवासी एक युवक से हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी और युवक उससे मुलाकात करने कोरबा भी आया करता था। वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने मौके से मोबाइल जब्त कर लिया है। मित्र के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

          हर एंगल से जांच में जुटी कोतवाली थाना पुलिस

          हर एंगल से जांच में जुटी कोतवाली थाना पुलिस

          पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है। मृतका ने सुसाइड से पहले जो वीडियो बनाया है उसकी जांच जारी है। मृतका के उस दोस्त की जानकारी एकत्र की जा रही है जो उससे मिलने आया करता था। जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

          घर पर ही फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

          घर पर ही फांसी के फंदे पर लटका मिला शव



                    Hot this week

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

                    112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और...

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    Related Articles

                    Popular Categories