KORBA: अंडों को खाने पेड़ पर चढ़ा 10 फीट लंबा सांप, पक्षियों के झुंड ने किया हमला, घटना को देखने जमा हुई लोगों की भीड़

              KORBA: कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी परिसर में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जहां एक करीब 10 फीट लंबा सांप पक्षियों के अंडों को निशाना बनाने के लिए 25 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। बुधवार शाम करीब 4 बजे की यह घटना तब सामने आई, जब चौकी में मौजूद लोगों ने तोतों की तेज आवाजें सुनीं।

              मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि एक सांप पक्षियों के घोंसले की तरफ बढ़ रहा था, जिसे रोकने के लिए तोतों का झुंड लगातार हमलावर हो रहा था। करीब एक घंटे तक चले इस संघर्ष में सांप बार-बार घोंसले की तरफ बढ़ने की कोशिश करता और तोते उस पर हमला कर देते। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल में इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

              स्थानीय लोगों ने स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पेड़ की अत्यधिक ऊंचाई के कारण सांप तक पहुंच नहीं पाई। आखिरकार पत्थर फेंककर सांप को भगाना पड़ा। स्नेक कैचर के अनुसार, ऊंचाई के कारण सांप की प्रजाति की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन यह स्पष्ट था कि वह पक्षियों के अंडों को अपना शिकार बनाने की फिराक में था।


                              Hot this week

                              रायपुर : कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क के लिए 84.89 करोड़ स्वीकृत

                              मार्ग के 11 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण और...

                              रायपुर : मछली पालन से बदली किसान जनक की तकदीर

                              आधुनिक तकनीक और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बढ़ी...

                              Related Articles

                              Popular Categories