कोरबा: कटघोरा में हाथी के हमले से 60 वर्षीय महिला की मौत, घर के आंगन में सो रहे थे दंपती, पति ने खाट के नीचे छिपकर बचाई जान

              कोरबा: जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथी के हमले से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि पति ने खाट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना मंगलवार देर रात चैतमा वनपरिक्षेत्र के बेरिउमराव गांव के नीमपानी टोला की है।

              मृतका की पहचान सुंदरी मझावार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुंदरी पति टिकेश राम मझावार के साथ मंगलवार रात घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान एक अकेला हाथी वहां आ पहुंचा और चिंघाड़ने लगा। आवाज सुनकर पति खाट के नीचे छिप गया।

              लेकिन सुंदरी हाथी को देखकर भागने लगीं। हाथी ने उसे दौड़ाकर मार डाला। पति किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

              जनप्रतिनिधियों के साथ DFO ने किया गांव का दौरा

              वन अमले ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि उन्होंने सुबह जनप्रतिनिधियों के साथ गांव का दौरा किया और घटनाक्रम की जानकारी ली।

              परिवार को दिया गया 25 हजार

              मृतक के परिवार को तत्काल 25,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय जंगल या खेत की ओर अकेले न जाएं। हाथी दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।


                              Hot this week

                              रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल से साकार हो रहा ‘जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ का संकल्प

                              समय-सीमा के भीतर राजपत्र प्रकाशन सेवा का सफल क्रियान्वयनऑनलाइन, पारदर्शी...

                              रायपुर : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

                              मेधावी श्रमिक बच्चों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय शिक्षाऑनलाइन आवेदन...

                              रायपुर : जैविक ईंधनों पर निर्भरता घटाने की दिशा में बालोद की अभिनव पहल

                              कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हुई सार्वजनिक ई-व्हीकल चार्जिंग सुविधा,...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

                              प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक मांगे गए नामांकनरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories