कोरबा: बोलेरो वाहन में अचानक लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 7 महिलाओं की जान

            कोरबा: जिले के ढेलवाडीह में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के ठेके पर लगी एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार सात महिलाएं बाल-बाल बचीं। यह घटना सोमवार शाम करीब चार बजे हुई।

            जानकारी के अनुसार, बोलेरो नियो वाहन (क्रमांक सीजी 12 बीक्यू 2534) सिंघाली परियोजना में मैनेजर साधराम खुंटे के आवागमन के लिए ठेके पर लगी है। सोमवार को उनके परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य इसी वाहन में सवार होकर कहीं जा रहे थे।

            चलती गाड़ी में लगी आग

            ढेलवाडीह चौक से लगभग 500 मीटर आगे गोठान के पास पहुंचते ही वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत बोलेरो रोक दिया और सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन के दरवाजे ऑटोमेटिक लॉक हो गए और खुल नहीं रहे थे। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए एक दरवाजे को जोर से झटका देकर खोला और अंदर फंसी सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

            सभी लोगों के वाहन से बाहर निकलते ही कुछ ही पलों में बोलेरो में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे। चालक की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पंहुचा है | ऐसे में गाड़ियों में अचानक लगने वाली आग काफी भयानक रूप ले सकता है|

            रात करीब सात बजे वाहन मालिक साबिर, जो कोरबा के निवासी हैं, मौके पर पहुंचे और जली हुई कार को वहां से हटवाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।


                          Hot this week

                          रायपुर : दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान

                          मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रवासी छत्तीसगढि़या गणेश कुमार...

                          Related Articles

                          Popular Categories