कोरबा: बच्चों के आवश्यकता निर्धारण एवं चिन्हांकन हेतु शिविर का किया गया आयोजन…

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी. भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज पाण्डेय और के मार्गदर्शन में विगत दिवस विकासखण्ड स्रोत केन्द्र कटघोरा में समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का आवश्यकता निर्धारण एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें कुल 135 बच्चों के आवेदन प्राप्त हुए।

            आवेदन अंतर्गत अस्थि बाधित के 43, दृष्टि बाधित के 32, मानसिक मंदता के 27, मूकबधिर के 28, थैलेसिमिया के 01, बहुविकलांग के 01, सिंकलिंग के 01. बौनापन के 01 आवेदन प्राप्त हुये। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत 08 नग व्हीलचेयर, 12 नग एमआर किट , 06 नग श्रवण यंत्र,  01 नग पावर ग्लास एवं 01 नग ट्राईसायकल वितरित किया गया। इसी प्रकार यूनिक आई. डी. हेतु कुल 33 आवेदन प्राप्त हुआ।


                          Hot this week

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          रायपुर : असंगठित कर्मकारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन दे रहा छत्तीसगढ़ शासन

                          श्रमिक परिवारों के बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार...

                          Related Articles

                          Popular Categories