
सेवा मेरा योगदान के तहत सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर चला स्वच्छता अभियान
कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन तथा नगर पालिक निगम के साथ मिलकर घाट परिसर की स्वच्छता की। अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। स्वच्छ और सुंदर कोरबा के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक किट का वितरण कर उनके योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीना शर्मा, एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी नायर, योगेश जैन, नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, कमला बरेठ, ज्योति वर्मा, अर्जुन गुप्ता, मनोज राठौर, योगेश मिश्रा, डॉ. राजेश राठौर, मनीष मिश्रा, प्रिती स्वर्णकार, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर व संजय राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा ही संकल्प है, स्वच्छता ही हमारी जिम्मेदारी है।
सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान के माध्यम से भाजपा ने सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया तथा स्वच्छ और सुंदर कोरबा के निर्माण के लिए इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

(Bureau Chief, Korba)







