कोरबा: मृत गाय को सड़क पर ट्रैक्टर से 2 किलोमीटर दूर तक घसीटा, राहगीर ने वीडियो बनाकर किया वायरल; बजरंग दल ने घटना की कड़ी निंदा की, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

        कोरबा: जिले में मृत गाय को सड़क पर ट्रैक्टर से 2 किलोमीटर दूर घसीटते हुए ले जाया गया। ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गाय का पूरा शरीर सड़क पर रगड़ खाता दिख रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव का है।

        जानकारी के मुताबिक वीडियो किसी बाइक सवार युवक ने बनाया है। युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

        वहीं बजरंग दल ने घटना की कड़ी निंदा की है। बजरंग दल ने कहा कि कोरबा पुलिस अधीक्षक (SP) और कलेक्टर से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। वीडियो में दिख रहा है कि बेरहमी से गाय को घसीटा जा रहा है।

        कोरबा के गोढ़ी गांव के दो युवकों ने गोवंश को ट्रैक्टर से 2 किमी तक घसीटा।

        कोरबा के गोढ़ी गांव के दो युवकों ने गोवंश को ट्रैक्टर से 2 किमी तक घसीटा।

        जानिए क्या है पूरा मामला ?

        दरअसल, शनिवार को गाय को घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मृत गाय को ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा जा रहा है। ट्रैक्टर पर दो युवक सवार दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक ट्रैक्टर चला रहा है, जबकि दूसरा बगल में बैठा है।

        बताया जा रहा है कि गाय को करीब 2 किलोमीटर दूरी तक इसी तरह सड़क पर घसीटते हुए ले जाया गया। वीडियो में जिस तरह से गाय के शव को सड़क पर ले जाया जा रहा है। उसे देखकर लोग इसे अमानवीय और संवेदनहीन कृत्य बता रहे हैं।

        मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल।

        मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल।

        बाइक सवार युवक ने बनाया वीडियो

        जानकारी के मुताबिक, इस पूरी घटना का वीडियो वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक ने बनाया था। युवक ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी और घटना की निंदा की।

        वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अधिकांश यूजर्स ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि मृत पशु को हटाना ही था, तो इसके लिए मानवीय और नियमों के अनुरूप तरीका अपनाया जाना चाहिए था।

        वीडियो में ट्रैक्टर पर दो युवक सवार हैं।

        वीडियो में ट्रैक्टर पर दो युवक सवार हैं।

        बजरंग दल ने कहा- गौ माता का अपमान

        बजरंग दल के संयोजक राणा मुखर्जी ने बताया कि यह मामला गोढ़ी गांव क्षेत्र का है। मृत गाय को जिस तरह ट्रैक्टर से घसीटा गया, वह गौ माता का अपमान है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कोरबा पुलिस अधीक्षक (SP) और कलेक्टर से शिकायत की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

        बजरंग दल ने कहा- गोमाता का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे।

        बजरंग दल ने कहा- गोमाता का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे।

        फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद दबाव बढ़ गया है। उम्मीद की जा रही है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



                Hot this week

                रायपुर : समान नागरिक संहिता (UCC) पर राजनांदगांव में बैठक सम्पन्न

                सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने दिए महत्वपूर्ण सुझावरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जीपीएम में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के...

                KORBA : रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

                कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन...

                रायपुर : सरकारी स्कूलों में नवाचार की क्रांति

                धमतरी के शिक्षकों के समर्पण से बदले बच्चों के...

                Related Articles

                Popular Categories