कोरबा: बेटी के भविष्य के लिए संजोया सपना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिली आर्थिक मदद

        श्रमिक परिवार की बेटी के विवाह के लिए ₹20 हजार की सहायता बनी भरोसे का सहारा

        कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के खरमोरा निवासी श्रीमती जमुना बाई यादव एक श्रमिक परिवार से हैं। उनके पति श्री रूपलाल यादव मिस्त्री का काम करते हैं। श्रीमती जमुना बाई का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में मजदूर रेजा-कुली के रूप में पंजीयन है। उनका पंजीयन क्रमांक 551201034 है, जो 24 सितंबर 2024 को हुआ।

        श्रम विभाग से उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत उनकी प्रथम संतान बेटी के लिए ₹20 हजार की सहायता राशि प्राप्त हुई। श्रीमती जमुना बाई ने इस राशि को बेटी के विवाह के लिए सहेजकर रखा है। उनके लिए यह मदद सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटी के भविष्य को लेकर संजोए सपनों को संबल देने वाली राशि है।

        श्रीमती जमुना बाई को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। वे कहती हैं कि शासन की योजनाओं से श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहारा मिलता है और बच्चों के भविष्य के लिए कुछ बचत कर पाना संभव होता है। उन्होंने इस सहायता के लिए श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



                Hot this week

                रायपुर : ‘जोश टीम’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति

                छत्तीसगढ़ में पहली बार 04 विकासखण्ड टीबी मुक्त घोषितरायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories