कोरबा: हाथियों के दल ने जमकर मचाया उत्पात… हरदेवा गांव में घुसकर दो घर तोड़े, 3 मवेशियों को कुचला; दहशत में ग्रामीण

        फाइल फोटो

        कोरबा: जिले के कटघोरा वनमंडल में रविवार को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। पसान वन परिक्षेत्र के हरदेवा गांव में हाथियों ने दो मकानों को ध्वस्त कर 3 मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। मकान में रखे अनाज भी खा गए। घटना से सहमे ग्रामीणों ने जैसे-तैसे रात गुजारी।

        बताया जा रहा है कि, पसान वन परिक्षेत्र में 48 हाथियों का झुंड बीते कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। इस दल से अलग होकर 30 हाथी रात करीब 11 बजे हरदेवा गांव पहुंच गए। जहां वीर सिंह का घर तोड़ दिया। मकान के बाहर बंधे एक बैल और दो बछड़े को कुचल दिया।

        हाथियों ने वीर सिंह के मकान के बाहर बंधे एक बैल और दो बछड़े को कुचल दिया।

        हाथियों ने वीर सिंह के मकान के बाहर बंधे एक बैल और दो बछड़े को कुचल दिया।

        उत्पात मचाने के बाद जंगल की ओर चला गया हाथियों का झुंड

        वही, हाथियों के दल ने सहदेव के मकान को तोड़ दिया। चावल और अन्य खाद्य सामग्री खा गए। उत्पात मचाने के बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया। सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों की निगरानी की।

        वीर सिंह का घर तोड़ फसल खा गए हाथी।

        वीर सिंह का घर तोड़ फसल खा गए हाथी।

        ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

        रात 11 बजे ग्रामीण अपने-अपने घरों में सो चुके थे। अचानक हाथियों के आने और मकान ध्वस्त होने पर उनकी नींद खुली। किसी तरह भाग कर ग्रामीणों ने अपनी जान बचाई। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं।

        हाथियों के दल ने सहदेव के मकान को तोड़ दिया।

        हाथियों के दल ने सहदेव के मकान को तोड़ दिया।

        ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की हिदायत

        पता चला है कि 18 हाथी सेमहरा और गाड़ा गोड़ा के बीच जंगल में विचरण कर रहे हैं। जबकि केंदई रेंज में सूरजपुर जिले से आए 11 हाथी लौट चुके है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की हिदायत दी है।



                Hot this week

                रायपुर : कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’

                चक्रधर समारोह की आठवीं शाम कला के विविध रंगों...

                Related Articles

                Popular Categories