Saturday, February 28, 2026

              KORBA : बाबा धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

              कोरबा (BCC NEWS 24): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और संकल्प से परिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री माननीय जयसिंह अग्रवाल द्वारा बस को झंडी दिखाकर कांवरियों को रवाना किया गया। कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जनआस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर नगर निगम के महापौर एवं सभापति, जिला चेंबर के अध्यक्ष, युवाजन प्रतिनिधि तथा समाजसेवीगण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। माननीय जयसिंह अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए बाबा बैद्यनाथ से सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय यात्रा की कामना की।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छाया छत्तीसगढ़

                              साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन नई दिल्ली में...

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

                              ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर होगा छत्तीसगढ़िया...

                              रायपुर : खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय

                              14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य समापनरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories