कोरबा: गेवरा के शिव मंदिर तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत, 3 क्विंटल से अधिक मछलियां मरने का अनुमान; मचा हडकंप

              कोरबा: जिले के गेवरा दीपका स्थित बड़े शिव मंदिर तालाब में बीते तीन दिनों के भीतर बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई है। अनुमान है कि तीन क्विंटल से अधिक मछलियां मर चुकी हैं। बुधवार सुबह तालाब में कुछ मछलियां मरी हुई देखी गईं, जिस पर लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और उन्हें बाहर निकाल दिया गया।

              हालांकि, गुरुवार-शुक्रवार को फिर से भारी मात्रा में मछलियां मरी हुई मिलीं, जिसके बाद स्थिति गंभीर हो गई। देर शाम मंदिर के पुजारी, स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना की जानकारी ली और बची हुई मछलियों को बचाने के प्रयास शुरू किए।

              मछलियों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी या फंगस बताया जा रहा है। मंदिर समिति के प्रमुख भानु सिंह ने बताया कि बुधवार को कम मछलियां मरी थीं, लेकिन गुरुवार-शुक्रवार को इनकी संख्या तेजी से बढ़ती गई। स्थिति को देखते हुए, बोरवेल के माध्यम से तालाब में पानी डाला जा रहा है।

              चूना, नमक और ब्लीचिंग पाउडर की किया छिड़काव

              मछलियों को बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह और दीपका थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह ने बाजार से चूना, नमक और ब्लीचिंग पाउडर खरीदकर तालाब में छिड़काव किया। अभिषेक ने बताया कि डॉक्टरों और मछली विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है ताकि पानी की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। इसके लिए मछली विक्रेताओं से भी संपर्क किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

                              परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

                              एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में प्रवेश का...

                              रायपुर : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

                              एक ही दिन में मिला स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वंदना...

                              रायपुर : रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती

                              मोटर वाहन नियमों के उल्लंघन पर होगी चालानी कार्रवाई,...

                              Related Articles

                              Popular Categories