कोरबा: ऑटो पार्ट्स के गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, 25 बाइक और लाखों का सामान जलकर खाक, घंटों बाद दमकल टीम ने काबू पाया

            कोरबा: जिले में रविवार रात ऑटो पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में अंदर रखी 25 बाइक और बाकी सामान जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

            घटना बांगो थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पोंडी-उपरोड़ा बस स्टैंड के पास ईश्वर ऑटो पार्ट्स का गोदाम है। देर रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पास ही मौजूद कचरे में आग लगा दी थी। धीरे-धीरे यह आग फैलते हुए गोदाम तक पहुंच गई।

            कुछ ही समय में इसने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची। कटघोरा नगर पालिका और दमकल टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

            गोदाम में रखी बाइकें और सामान जलकर राख

            हालांकि, तब तक गोदाम में रखी सभी बाइक और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। इस आगजनी से दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

            आग के कारणों की जांच जारी

            ऑटो पार्ट्स के संचालक ईश्वर के अनुसार, गैरेज में कई वाहन रिपेयरिंग के लिए आए हुए थे और कुछ बनकर तैयार थे, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और यदि किसी शरारती तत्व की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


                          Hot this week

                          कोरबा: मत्स्य पालन से जय गौटिन दाई समूह की आय में बढ़ोतरी

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के विकासखंड पाली के...

                          Related Articles

                          Popular Categories