कोरबा: संजय नगर सब स्टेशन के सामने घर में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटा, टीवी-फ्रिज समेत राशन जलकर राख, दमकल की टीम ने पाया काबू

            कोरबा: संजय नगर में गुरुवार सुबह संतोष केवट के घर में भीषण आग लग गई। यह घटना संजय नगर सब स्टेशन के सामने हुई। आग किचन से शुरू हुई और एक गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के लोग सहम गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

            आग से घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी, पलंग और पूरा राशन का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

            गैस सिलेंडर में भी आग लगी

            वार्ड 11 के पार्षद पति सुजीत राठौर ने बताया कि घटना के समय पूरा परिवार काम पर गया हुआ था और घर में ताला लगा था। किचन में रखे गैस सिलेंडर में भी आग लग गई थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर स्थिति को संभाला, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

            मकान मालिक ने बताई घटना

            मकान मालिक संतोष केवट ने बताया कि सुबह 9 बजे पूजा-पाठ करने के बाद वह और उनकी पत्नी काम पर चले गए थे, बच्चे भी अपने काम पर निकल गए थे। उन्हें फोन पर घर में आग लगने की सूचना मिली। आशंका जताई जा रही है कि पूजा घर में जल रहे दिए की बाती को चूहा खींचकर ले गया होगा, जिससे यह आगजनी हुई।

            पुलिस भी मौके पर पहुंची

            संतोष केवट के अनुसार, इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घर में रखे फ्रिज, कूलर और किचन का सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।


                          Hot this week

                          कोरबा: सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

                          श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, 70...

                          कोरबा: मत्स्य पालन से जय गौटिन दाई समूह की आय में बढ़ोतरी

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के विकासखंड पाली के...

                          Related Articles

                          Popular Categories