कोरबा: मालगाड़ी से कटकर अधेड़ ने दी जान… कैंसर की बीमारी से परेशान था, अचानक घर से निकला तो फिर लौटा ही नहीं

              KORBA: कोरबा में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। वो कैंसर की बीमारी से परेशान था। इस बीच वह घर से अचानक निकला गया। फिर लौटा ही नहीं। कई टुकड़ों में उसका शव मिला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              फोकटपारा का रहने वाला पंचम सिंह ठाकुर कैंसर की बीमारी से परेशान था। कई जगह इलाज कराने पर भी उसे राहत नहीं मिली। खाने-पीने में भी दिक्कत होती थी। इसलिए वो काफी परेशान रहता था। इस बीच अचानक से शनिवार सुबह घर से निकल गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।

              बताया गया कि सर्वमंगला मंदिर रेलवे पुल के पास शाम को उसका शव पटरी पर कई टुकड़ों में मिला था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। आस-पास के लोगों को भी सूचना दी गई थी। जिसके बाद मामले में जांच शुरू की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : रेंगाकठेरा जलाशय निर्माण कार्य के लिए दी गई 2.07 करोड़ की स्वीकृति

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार द्वारा मोहला-मानपुर जिले...

                              रायपुर : करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात

                              विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद“मोर गांव मोर...

                              Related Articles

                              Popular Categories