कोरबा: यातायात विभाग में पदस्थ पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई, आरोपी आरक्षक फरार

          कोरबा: जिले में यातायात विभाग में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सीएसईबी चौकी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। आरोपी आरक्षक वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है।

          पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पवन चंद्रा से उसकी जान-पहचान थी। महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी ने उसके साथ गलत नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

          आरोपी पुलिसकर्मी पवन चंद्रा भी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। जो वर्तमान में पुलिस लाइन में रहते हैं। वह जिले के कई थाना-चौकी में अपनी सेवाएं दे चुका है और फिलहाल यातायात विभाग में पदस्थ था।

          सीएसपी ने की मामले की पुष्टि

          बताया जा रहा है कि आरोपी बाराद्वार के ठठारी का रहने वाला है। मामला दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर है और फरार हो गया है। सीएसपी भूषण एक्का ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सीएसईबी चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories