कोरबा: शहर के बड़े ट्रांसपोर्टर और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत, मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, मौसा गंभीर रूप से घायल

          सड़क हादसे में कोरबा के ट्रांसपोर्टर और उनकी मां की मौत

          कोरबा: जिले के बड़े ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा उर्फ तलविंदर सिंह और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर हुई। हादसे में उनके मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए।

          अमन बाजवा (34) अपनी मां और मौसा के साथ स्कॉर्पियो एन कार से पंजाब जा रहे थे। वे अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने पंजाब जा रहे थे। अमन बाजवा दीपका थाना क्षेत्र के झाबर में निवास करते थे।

          चित्रकूट में बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल संबंधित पुलिस थाना और एंबुलेंस को दी।

          मौके पर पहुंची टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी फोन पर दी। अमन बाजवा एक बड़े ट्रांसपोर्टर थे, जिनका कोयला का काम चलता था और उनकी लगभग 100 से अधिक गाड़ियां रोड लाइन पर चलती हैं।

          हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

          हादसे की खबर मिलते ही गेवरा-दीपका क्षेत्र के ट्रक मालिक एसोसिएशन और कोयला व्यवसायियों में शोक का माहौल है।



                    Hot this week

                    रायपुर : 10 साल के कमलेश को मिला कृत्रिम पैर, अब मंजिल की ओर बढ़ेंगे कदम

                    चिरायु कार्यक्रम की पहल से बदलेगी जिंदगी की राह,...

                    रायपुर : विशेष लेख : नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर

                    छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी...

                    रायपुर : विशेष लेख : नदी किनारे की माटी में समृद्धि का नया अध्याय

                    धमतरी में 38 हजार किसानों की किस्मत बदलेगा फसल...

                    Related Articles

                    Popular Categories