KORBA : सेवा की कहानी : सिंघिया के सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों तक पहुंचे योजनाओं के लाभ

        किसानों को बीज व किसान क्रेडिट कार्ड, महिलाओं को स्वावलंबन के लिए ऋण; आवास, पेंशन और स्वरोजगार योजनाओं के दस्तावेज भी मिले

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिंघिया में आयोजित सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों ने हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। किसी किसान को खेती के लिए बीज मिला तो किसी को किसान क्रेडिट कार्ड। महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। शिविर में आवास योजना की चाबी और पेंशन स्वीकृति आदेश भी प्रदान किए गए। कृषि विभाग ने मान सिंह और राय सिंह, निवासी कोरबी तथा चंचल डिक्सेना, चम्पा बाई, धन सिंह, विपत बाई, हरियर सिंह, सरोज डिक्सेना और इतवार सिंह, निवासी सिंघिया को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया। वहीं, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की सूची के अनुसार भांवर के अमृत सिंह, जवाहर सिंह, अमर सिंह, परदेशी सिंह और प्रभुदयाल तथा डोंगरतराई के दयानंद, हरदयाल सिंह, मनमोहन सिंह, गीता प्रसाद और विजय मरकाम को स्वायल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।

        आजीविका से जुड़ी योजनाओं में कर्णी स्व-सहायता समूह, सिंघिया को ₹3 लाख, जय मां सर्वमंगला स्व-सहायता समूह, कोरबी को ₹6 लाख और सर्वमंगला स्व-सहायता समूह, भांवर को ₹3 लाख के बैंक ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। समूहों की ओर से क्रमशः सावित्री, संतोषी, सुमित्रा राठौड़, सुमिता कुई और सविता यादव, मीरा बाई के नाम सूची में दर्ज हैं। कोरबी की संजू गोंड को स्वरोजगार के लिए ₹1 लाख ऋण का स्वीकृति पत्र मिला।
        महिला कोष की सूची में नगोंई बछेरा की उषा बाई के लिए ₹1.20 लाख का प्रकरण स्वीकृत है। त्रिवेणी स्व-सहायता समूह, अंचानकपुर और लक्ष्मी स्व-सहायता समूह, सुतर्रा को ₹2-2 लाख तथा ज्योति स्व-सहायता समूह, पसान को ₹1 लाख ऋण स्वीकृति का लाभ मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पोड़ी-उपरोड़ा की जैतराम राठिया और उर्मिला राठिया तथा लखनपुर की सतनंद और कच्चरा बाई को आवास संबंधी चाबी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर में मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत राजकुंवर और अंतकुंवर सहित सूचीबद्ध हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश दिए गए। इस तरह एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं मिलने से ग्रामीणों को अपने आवेदनों और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हुई।



                Hot this week

                KORBA : सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा जिले में भव्य स्वागत

                कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

                रामपुर और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण

                मतदान केंद्र स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने...

                कोरबा के मेडिकल स्टोर्स में औषधि विभाग की कार्यवाही

                कोरबा (BCC NEWS 24): नियत्रंक खाद्य एवं औषधि प्रशासन...

                Related Articles

                Popular Categories