KORBA : सेवा की कहानी : पुराने ऑटो की जगह इलेक्ट्रिक ऑटो, रफीक खान को मिली सब्सिडी

        वाहन खरीदने के कुछ महीने बाद खाते में पहुंची प्रोत्साहन राशि

        कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा शहर में ऑटो चलाकर आजीविका अर्जित करने वाले रफीक खान ने समय के साथ अपने पुराने ऑटो की जगह नया इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदा। वाहन खरीदने के कुछ महीने बाद उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य इलेक्ट्रिक वाहन योजना के तहत सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई। योजना के अंतर्गत पात्र वाहन स्वामियों को वाहन मूल्य का 10 प्रतिशत अथवा अधिकतम एक लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। परिवहन विभाग के माध्यम से रफीक खान के खाते में भी योजना के तहत स्वीकृत राशि हस्तांतरित की गई। रफीक खान बताते हैं कि इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने के बाद उन्हें सब्सिडी मिलने का इंतजार था। कुछ ही महीनों में राशि खाते में आने से उन्हें आर्थिक सहयोग मिला। अब वे अपने नए इलेक्ट्रिक ऑटो से शहर में यात्रियों को सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने इस सहायता के लिए शासन और परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।



                Hot this week

                KORBA : 02 अक्टूबर को जिले की मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

                गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषितकोरबा (BCC...

                Related Articles

                Popular Categories