KORBA : सेवा की कहानी : सम्मान निधि बनी खेती का सहारा, राम सिंह कंवर के लिए आसान हुई किसानी

        उधार की चिंता से राहत, पीएम किसान सम्मान निधि से खेती को मिला संबल

        समय पर आर्थिक मदद से मजबूत हुई खेती, राम सिंह कंवर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

        खाद-बीज से लेकर जुताई तक, पीएम किसान सम्मान निधि ने आसान किए कृषि के काम

        कोरबा (BCC NEWS 24): खेती मेहनत मांगती है, लेकिन फसल तैयार होने से पहले उस मेहनत को आगे बढ़ाने के लिए पूंजी भी उतनी ही जरूरी होती है। कोरबा विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी श्री राम सिंह कंवर लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि में खेती करते हैं। परिवार में पत्नी और चार बच्चों की जिम्मेदारी के साथ खेती ही उनकी आय का प्रमुख साधन है। ऐसे में कृषि कार्यों के अलग-अलग चरणों में समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने से पहले खेती के मौसम में जुताई, खाद-बीज की खरीदी, निंदाई, कीटनाशक का छिड़काव और फसल कटाई जैसे कामों के लिए एक साथ पैसे की जरूरत पड़ती थी। लाभार्थी श्री राम सिंह कंवर ने बताया कि उस समय आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती थी कि हर जरूरत तत्काल पूरी कर सकें। कई बार कृषि कार्य आगे बढ़ाने के लिए दूसरों से उधार लेना पड़ता था और मदद के लिए हाथ फैलाने की स्थिति बन जाती थी।

        उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली वार्षिक 6 हजार रुपये की सहायता ने इस परेशानी को काफी हद तक कम किया है। समय-समय पर मिलने वाली राशि का उपयोग वे घरेलू जरूरतों के साथ खेती-किसानी में भी करते हैं। खेत की जुताई से लेकर खाद, बीज और कीटनाशक की व्यवस्था तथा फसल कटाई तक, जरूरी समय पर मिलने वाली यह राशि कृषि कार्यों में सहारा देती है। हितग्राही ने कहा कि अब खेती के लिए छोटी-छोटी जरूरतों पर दूसरों से उधार लेने की नौबत कम हुई है। समय पर उन्नत किस्म के खाद-बीज खरीदने और कृषि कार्यों की तैयारी करने में सुविधा मिलती है। “पहले खेती के समय पैसों की व्यवस्था करना बड़ी चिंता होती थी। अब सम्मान निधि की राशि से खेती के जरूरी काम समय पर कर पाते हैं। खेती-किसानी पहले की अपेक्षा आसान हुई है और आर्थिक रूप से भी सहारा मिला है।” प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  की इस किसान हितैषी योजना की सराहना करते हुए श्री राम सिंह कंवर ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि किसान परिवारों को मिलने वाली यह आर्थिक सहायता खेती को निरंतर आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित हो रही है।



                Hot this week

                KORBA : जैन चुस्की चाय के विक्रय-वितरण पर कोरबा जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

                खाद्य जांच में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित सीमा...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 1 से...

                Related Articles

                Popular Categories