KORBA: युवक-युवती के साथ कॉफी प्वाइंट में हुई मारपीट, अज्ञात लोगों ने बेरहमी पीटा, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे; गंभीर हालत में दोनों ICU में भर्ती

        KORBA: कोरबा में एक युवक और युवती के साथ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मारपीट की है। घटना के बाद दोनों को लहूलुहान हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया। दोनों की हालात काफी गंभीर है, उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

        जानकारी के मुताबिक, दोनों जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर स्थित कॉफी प्वाइंट पर गए थे जहां अज्ञात लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद पिकनिक मनाने आए लोगों ने घायल अवस्था में देखा तो इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

        कोरबा में एक युवक और युवती के साथ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मारपीट की।

        कोरबा में एक युवक और युवती के साथ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मारपीट की।

        जिला मेडिकल में तैनात सुरक्षा कर्मी संजीवनी नायर, जो अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थीं, उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित बेहोशी की हालत में थे। उनके सिर, आंख और हाथों में गंभीर चोटें आई थीं। डायल 112 की मदद से दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।

        दोनों की हालात काफी गंभीर है, उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

        दोनों की हालात काफी गंभीर है, उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

        पुलिस ने घायल युवक की पहचान विनय यादव के रूप में की, जो नराइबोध का निवासी है। उसके भाई सुभाष को फोन पर सूचना दी गई। पीड़ित के भाई ने बताया कि विनय किसी युवती के साथ स्कूटी से घूमने गया था। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।

        एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान के मुताबिक, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉफी प्वाइंट वन विभाग द्वारा विकसित एक पर्यटन स्थल है, जहां आमतौर पर लोग पिकनिक मनाने आते हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : उतरा बाई की जिंदगी में आया उजाला : पक्के घर से धुएं से मुक्ति और आर्थिक संबल तक का सफर

                प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया सुरक्षित आशियाना, उज्ज्वला से...

                रायपुर : पारुल के सपनों का भारत : जहां हर बेटी को मिले उड़ान का अधिकार

                सेवा संकल्प अभियान में छात्रा पारुल ने साझा की...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर

                ‘एक्सप्लोर,  इनवेस्ट,  ट्रांसफार्म’  थीम पर प्री-एनआईटी कॉन्फ्रेंस, बेहतर संचालन...

                KORBA : सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

                हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’कोरबा (BCC...

                Related Articles

                Popular Categories