कोरबा: सड़क हादसे में युवक की मौत.. घर लौटते वक्त किसी गाड़ी ने मारी टक्कर; परिजन बोले- मामला संदिग्ध, जांच होनी चाहिए

              कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। वो काम करके घर लौट रहा था। तभी ये हादसा हो गया है। मगर परिजनों का कहना है कि इस केस की जांच होनी चाहिए। युवक वहां कैसे पहुंच गया। ये हैरान करने वाला है। हादसा हरदीबाजार थाना क्षेत्र में हुआ है।

              मूल रूप से पाली का रहने वाला 24 वर्षीय विक्रम कुमार सोमवार को काम करके दीपका से वापस घर लौट रहा था। वो अभी तिवरता के पास पहुंचा था। उसी दौरान ये हादसा हुआ है। किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है।

              बताया गया कि लोगों को वह घायल अवस्था में मिला था। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों को इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। अब उन्होंने युवक की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अचानक से ऐसा क्या हुआ। हमें पता नहीं है। परिजनों ने मामले में जांच की मांग की है। सोमवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

                              एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा...

                              रायपुर : महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

                              वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचानरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories