कोरबा: ड्यूटी पर जा रही युवती पर चाकू से हमला, आरोपी और उसका नाबालिग साथी गिरफ्तार, बोला- ब्रेकअप के तनाव में दिया वारदात को अंजाम

              कोरबा: जिले में पंचवटी के पास ड्यूटी पर जा रही युवती पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के तनाव में उसने यह वारदात की।

              घटना 27 मार्च की सुबह करीब 10:45 बजे की है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस निवासी आशा खेवरार पैदल ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

              तनाव और सनक के चलते राह चलती युवती पर आरोपी ने हमला किया था।

              तनाव और सनक के चलते राह चलती युवती पर आरोपी ने हमला किया था।

              एक महीने तक चली जांच

              मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।

              करीब एक महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने पुरानी बस्ती धनवार पारा निवासी शक्ति कुमार साहीस (19) और उसके नाबालिग साथी की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

              गर्लफ्रेंड को मारने निकला था आरोपी

              पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। घटना वाले दिन वह अपने साथी के साथ चाकू लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को मारने निकला था।

              राह चलती युवती पर कर दिया हमला

              रास्ते में उसने आशा खेवरार को मोबाइल पर बात करते हुए देखा। आरोपी को लगा कि वह भी उसकी गर्लफ्रेंड की तरह धोखा देगी। इसी गुस्से में उसने पीछे से युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

              एक आरोपी जेल, नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया

              पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा

                              वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े दुर्ग, बालोद, बस्तर एवं मोहला-मानपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories