कोरबा: सुशासन की पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच

            सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय प्रक्रिया, हितग्राहियों को मिल रही सुविधा

            ऑनलाइन आवेदन से आसान हुई राह, ज्योति कुमारी को मिला आय प्रमाण पत्र

            कोरबा (BCC NEWS 24): शासकीय सेवाओं का लाभ पाने के लिए अब नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने और अनावश्यक भागदौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल ने प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाया है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सुतर्रा निवासी ज्योति कुमारी, पुत्री संतोष कुमार, को आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इस सुविधा का लाभ मिला।

            ज्योति कुमारी बताती हैं, “पहले आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी। कार्यालयों में जाना, समय निकालना और आने-जाने में पैसे खर्च करना पड़ता था। अब मैंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुतर्रा के अशोक च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन किया और मुझे अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। इससे मेरा समय और पैसा दोनों बचा है।”

            ज्योति के अनुसार, सेवा सेतु के माध्यम से शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। अब आवश्यक प्रमाण पत्र के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की चिंता नहीं रहती। गांव में ही च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से प्रक्रिया पहले की तुलना में सहज हुई है और अपने अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी समय मिल पा रहा है।

            इस सुविधा के लिए ज्योति कुमारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा “सेवा सेतु जैसी पहल से आम नागरिकों को बहुत सुविधा मिल रही है। सरकारी सेवाओं के लिए प्रक्रिया आसान होने से समय और धन की बचत होती है। मैं इस जनहितकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देती हूं।”


                          Hot this week

                          रायपुर : सेवा की कहानी : बिहान से हुनर को मिली नई पहचान

                          ग्राम कटोरा की संतोषी प्रजापति मूर्ति निर्माण कर परिवार...

                          Related Articles

                          Popular Categories