Wednesday, February 18, 2026

              KORBA: बालको थाना परिसर में हादसा, आरक्षक की कार में अचानक लगी आग, मचा हडकंप, पास खड़ी दूसरी कार भी आई चपेट में; शॉर्ट सर्किट की आशंका

              कोरबा: जिले के बालको थाना परिसर में मंगलवार शाम को एक हादसा हो गया। थाने में पदस्थ आरक्षक डेविड निराला की कार में अचानक आग लग गई। पुलिसकर्मियों ने फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया।

              बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से जल गई। घटना उस समय हुई जब आरक्षक डेविड अपनी ड्यूटी कर रहे थे। शाम को अचानक कार से धुआं निकलने लगा। वहीं पास में खड़ी एक और गाड़ी चपेट में आई।

              बालको थाना परिसर में आरक्षक डेविड निराला की कार में लगी आग

              बालको थाना परिसर में आरक्षक डेविड निराला की कार में लगी आग

              शराब की अवैध परिवहन में पकड़ी गई थी कार

              थाने में मौजूद लोगों ने आग की सूचना दी। आग लगने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पास में खड़ी एक और कार भी आग की चपेट में आ गई। यह कार शराब की अवैध परिवहन में पकड़ी गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त किया था।

              धूप या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

              धूप या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

              धूप या शॉर्ट सर्किट से हुई आगजनी

              आरक्षक डेविड निराला के मुताबिक, वह सुबह से ड्यूटी पर थे। उन्होंने बताया कि संभवतः अधिक धूप या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। सूझबूझ से काम लेते हुए पुलिसकर्मियों ने पास खड़े अन्य वाहनों को समय रहते आग की चपेट में आने से बचा लिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

                              तकनीक संचालित प्रशासन भविष्य की आवश्यकता- उपमुख्यमंत्री श्री विजय...

                              रायपुर : राज्य उपभोक्ता आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

                              Related Articles

                              Popular Categories