कोरबा: ट्रेनों में पत्थरबाजी मामले में कार्रवाई… 13 साल का बालक गिरफ्तार, दोस्तों के साथ खेल-खेल में फेंकता था पत्थर​

            KORBA: कोरबा की रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में पत्थरबाजी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक 13 साल बालक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बालक अपने साथियों के साथ खेल-खेल में ट्रेनों में पत्थर फेंका करता था। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई और बालक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

            रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दीपका और सीपत के बीच बिछी नई रेल लाइन में कुछ बच्चे लगातार पत्थरबाजी कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और एक बालक को गिरफ्तार कर लिया।

            कोरबा रेलवे स्टेशन।

            कोरबा रेलवे स्टेशन।

            बता दें कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाने की बात कही है। देश के अन्य राज्यों के साथ ही प्रदेश के कोरबा जिले में भी ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ने लगी है। लगातार घट रही घटनाओं से परेशान रेलवे पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरु की और एक 13 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

            रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दीपका और सीपत के बीच बिछी नई रेल लाइन में हो रही थी पत्थरबाजी।

            रेलवे आरपीएफ थाना प्रभारी आर एस चन्द्रा ने बताया कि बच्चे अनजाने में ट्रेनों में पत्थरबाजी कर रहे थे। यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों में पत्थरबाजी की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिस पर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। लिहाजा उस क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों को समझाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories