KORBA : आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका में मदिरापान की शिकायत पर कार्यवाही

          कोरबा (BCC NEWS 24): विकासखण्ड पोड़ीउपरोड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका में अधीक्षक तथा कर्मचारियों द्वारा मदिरापान किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर नोडल अधीक्षक पोड़ीउपरोड़ा द्वारा 28 नवम्बर को सांय 9.30 बजे आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक श्री संजय कुमार पैकरा, दैनिक वेतन भोगी श्री गनपत लाल और कलेक्टर दर कर्मचारी श्री आलम सिंह पैकरा शराब के नशे में पाए गए। तीनों कर्मचारी मद्यपान के अभ्यस्त भी पाए गए। प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रशासन द्वारा तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। इस कृत्य के लिए दैनिक मजदूर श्री गनपत सिंह बिंझवार की सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं। कलेक्टर दर कर्मचारी श्री आलम सिंह पैकरा को कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरबा में संलग्न किया गया है। अधीक्षक श्रेणी “स“ श्री संजय कुमार पैकरा को निलंबित कर उनका मुख्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरबा निर्धारित किया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मुंगेली में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

                    विधायक मोहले ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को...

                    रायपुर : सूरजपुर में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर ली परेड की...

                    Related Articles

                    Popular Categories