कोरबा: एकलव्य आदर्श विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया 06 सितम्बर तक…

              कोरबा (BCC NEWS 24): एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नवीन दिशा-निर्देशानुसार जिले में प्रवेश प्रक्रिया के लिए मेरिट सूची के आधार पर विद्यालयों में 28 अगस्त से 6 सितम्बर 2023 तक प्रवेश प्रक्रिया होगी। एलडब्ल्यूई जिलों में विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने से भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जिला स्तर पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।

              गौरतलब है कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा गठित राष्ट्रीय छात्र शिक्षा समिति के दिशा निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। राष्ट्रीय छात्र शिक्षा समिति द्वारा वर्ष 2023-24 के निर्देशों के अनुरूप कक्षा 6वीं में प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश की प्रक्रिया की जा रही थी।

              सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि भारत सरकार के नवीन दिशा-निर्देश अनुसार जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिलों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु मेरिट सूची के आधार पर विद्यालयों में 28 अगस्त से 06 सितम्बर 2023 तक प्रवेश प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का प्रवेश सूचना नियमावली वर्ष 2023-24 में वांछित अभिलेख के साथ विद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। वांछित अभिलेखों के अभाव में प्रवेश प्रदान नहीं किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान

                              47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेंगी संबल, जल...

                              रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

                              बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

                              रायपुर : टीबी के खिलाफ लड़ाई में आगे आएं, बनें किसी मरीज की उम्मीद

                              जशपुर में 19 विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) मरीजों सहित...

                              Related Articles

                              Popular Categories