कोरबा: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर, इंस्टाग्राम दोस्त से बातचीत करती थी महिला; पति ने मोबाइल हैक कर पकड़ा तो करने लगी आत्महत्या

              कोरबा: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली महिला ने पति से इंस्टाग्राम पर दोस्ती को लेकर हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। जिसे गंभीर हालत में कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

              वहीं, कोरबा के सिविल लाइन में रहने वाली दो साल की बच्ची ने खेल-खेल में कीटनाशक पी ली। उसे भी जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अब बच्ची की हालत स्थिर है।

              इंस्टाग्राम दोस्ती विवाद में पत्नी ने खाया जहर

              पहला मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी का है। दरअसल, चमेली विश्वास और सुमित विश्वास रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं। चमेली का इंस्टाग्राम पर एक युवक से जान-पहचान हुई। दोनों बातचीत करने लगे।

              जब पति को इस बारे में जानकारी मिली तो दपंती में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। लेकिन सामाजिक बातचीत के बाद पत्नी वापस आ गई और दपंती साथ रहने लगे। सके बावजूद चमेली ने युवक से बात करना जारी रखा।

              इस बीच पति ने चमेली का मोबाइल हैक कर लिया, ताकि वह उनकी बातचीत जान सके। इसके बाद फिर से विवाद हुआ, जिसके बाद चमेली ने जान देने की नीयत से जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे धरमजयगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

              लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज जारी है। फिलहाल, जिला अस्पताल पुलिस चौकी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

              खेल-खेल में बच्ची ने पिया कीटनाशक

              दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कन्हैया शर्मा गोकुलनगर स्थित जिला जेल के पीछे परिवार के साथ रहते हैं। उनकी दो साल की बेटी ने खेल-खेल में घर में रखे कीटनाशक उठाकर ली।

              काम पर गए पिता को घर से सूचना मिलते ही वे तुरंत बच्ची को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दवा केवल बच्ची के शरीर के अंगों पर लगी थी और उसने इसका सेवन नहीं किया था।

              डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। कन्हैया शर्मा ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है और उसे कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार : भड़ेसर और नवागढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

                              हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री, दस्तावेज एवं...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव ने मौके पर बांटी आवास की चाबियां और राशनकार्ड

                              गोहड़ा शिविर में सचिव जितेन्द्र शुक्ला ने अधिकारियों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories