कोरबा: चोरी के बाद आरोपियों ने शिक्षक के घर में लगाई आग.. लाखों का सामान जलकर खाक; 95 हजार नगद और सोने-चांदी के गहने पार

              कोरबा: जिले के ग्राम पताढ़ी में एक शिक्षक के मकान में चोरी करने के बाद अज्ञात चोरों ने घर में आग लगा दी। चोरों ने अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे 95 हजार रुपए नगद, दो एटीएम और पासबुक की चोरी कर ली। आरोपी जाते-जाते घर में आग लगा गए। जिसके कारण घर में रखा अधिकांश सामान जल गया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम फुलसरी के हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक गेंदराम कुर्रे अपने परिजनों को छोड़ने गांव गया हुआ था। गांव से वो गुरुवार को वापस लौटा, तब जाकर उसे घटना का पता चला। घर से उस समय भी धुआं उठ ही रहा था, जिसे शिक्षक ने लोगों की मदद से बुझाया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

              घर में जला हुआ सामान।

              घर में जला हुआ सामान।

              शिक्षक गेंदराम कुर्रे ने बताया कि परिवार में शादी कार्यक्रम था। पूरी फैमिली चारपहिया वाहन बुक कर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। कुछ घंटों के बाद जब वे वापस लौटे, तो घर में धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा, तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। आरोपियों ने अलमारी का लॉक तोड़कर 95 हजार नगद समेत सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं। जिस तरह से अलमारी के लॉकर को तोड़कर रुपयों को पार किया गया है, उसे देख शिक्षक गेंदराम ने आशंका जताई है कि इसके पीछे गांव के ही असामाजिक तत्वों का हाथ होगा।

              अलमारी का लॉक टूटा हुआ।

              अलमारी का लॉक टूटा हुआ।

              उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​सुशासन की गूंज : कचना महा-शिविर में उमड़ा 17 गांवों का हुजूम

                              165 जनसमस्याओं का स्थल पर ही निराकरण​रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना किसानों का भरोसा

                              किसान रूपसिंह नेताम को तत्काल मिली नई किसान किताब,...

                              Related Articles

                              Popular Categories