KORBA : झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनावों में AICC नईदिल्ली ने पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौपी

              कोरबा (BCC NEWS 24): झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए AICC नईदिल्ली ने कद्दावर नेताओं को जिम्मेदारी देना प्रारंभ कर दिया जिनके तहत कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। श्री अग्रवाल को झारखण्ड प्रदेश के चतरा लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। यह लोकसभा क्षेत्र झारखंड के तीन जिलों में फैला है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के. सी. रेणुगोपाल ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चतरा लोकसभा हेतु ऑब्जर्वर नियुक्त करते हुए अपने पत्र में कहा है कि आपके अनुभव का लाभ पार्टी तथा पार्टी प्रत्याशी को जरूर मिलेगा। वहीं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र एवं झारखण्ड चुनाव हेतु बनाये गये सभी ऑब्जर्वर्स की ट्रेनिंग व मीटिंग 24 अकबर रोड नई दिल्ली में 10 सितंबर को दोपहर 03 बजे कांग्रेस अध्यक्ष के उपस्थिति में आयोजित है। उसके बाद झारखण्ड प्रदेश जाकर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद ही आगे की रणनीति बनाकर कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि झारखंड में कुल 81 सदस्यों का मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल आगामी 5 जनवरी 2025 तक है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्तरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

                              प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के...

                              रायपुर : शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

                              28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ...

                              Related Articles

                              Popular Categories