Wednesday, February 11, 2026

            कोरबा: SECL जीएम ऑफिस के सामने खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू; विभाग में ठेके पर लगी थी, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

            कोरबा: जिले में SECL जीएम ऑफिस के सामने खड़ी एक निजी एम्बुलेंस में सोमवार को आग लग गई। SECL और नगर निगम की दमकल वाहनें मौके पर पहुंचीं। हालांकि तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी।

            आग लगने के बाद ऑफिस में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी बाहर निकल आए। सुरक्षा के लिए सड़क के दोनों तरफ आवाजाही रोक दी गई। एसईसीएल कर्मी शैलेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद विभागीय एंबुलेंस को तुरंत मौके पर बुलाया गया।

            विभाग में ठेके पर लगी थी एम्बुलेंस

            यह एंबुलेंस एसईसीएल विभाग में ठेके पर काम करती थी। इसका उपयोग मानिकपुर खदान के कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचाने के लिए किया जाता था। घटना के दिन सोमवार की सुबह ड्राइवर एंबुलेंस को पेड़ के नीचे खड़ी कर कहीं चला गया था।

            आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

            जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। विभाग ने इसके लिए पत्र भी लिखा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग दुर्घटनावश लगी या फिर किसी ने जानबूझकर लगाई।


                          Hot this week

                          कोरबा में गूंजी शहनाई, जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ

                          मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला...

                          रायपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

                          मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412...

                          रायपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को मिला शैक्षणिक भ्रमण का अवसर

                          ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत मिसमा और सामसट्टी के...

                          Related Articles

                          Popular Categories