कोरबा: मोबाइल में लड़के की फोटो देख नाराज पिता ने की बेटी की पिटाई, नाबालिग बॉयफ्रेंड को भी घर बुलाकर लात-घूंसों से पीटा, लड़की ने की सुसाइड की कोशिश, गुस्साए दोस्तों ने पत्थरबाजी कर पिता का सिर फोड़ा

              कोरबा: जिले में बुधवार रात 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। 16 साल की गर्लफ्रेंड अपने नाबालिग बॉयफ्रेंड का मोबाइल घर ले गई थी। लड़की के पिता ने डिस्प्ले पर लड़के की फोटो देख ली। नाराज पिता ने बेटी की पिटाई कर दी। साथ ही नाबालिग बॉयफ्रेंड को भी घर बुलाकर लात-घूंसों से पीटा।

              इस दौरान नाबालिग लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन उसे बचा लिया गया। इस घटना के बाद नाबालिग लड़के के गुस्साए दोस्तों ने लड़की के घर पहुंचकर तोड़फोड़, पत्थरबाजी की।

              गर्लफ्रेंड के पिता का सिर फोड़ दिया और परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हो गए। घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

              देखिए पहले ये तस्वीरें…

              लड़की के घर के बाहर बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने जमकर तोड़फोड़ की।

              लड़की के घर के बाहर बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने जमकर तोड़फोड़ की।

              नाबालिग गर्लफ्रेंड ने खुद को कमरे में बंद कर सुसाइड की कोशिश की।

              नाबालिग गर्लफ्रेंड ने खुद को कमरे में बंद कर सुसाइड की कोशिश की।

              नाबालिग बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने गर्लफ्रेंड के घर जमकर पत्थर बरसाए।

              नाबालिग बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने गर्लफ्रेंड के घर जमकर पत्थर बरसाए।

              जानिए क्या है पूरा मामला ?

              दरअसल, मानिकपुर इलाके में रहने वाले शिकायककर्ता पिता पेशे से राजमिस्त्री है। बुधवार को नाबालिग बेटी बॉयफ्रेंड का मोबाइल लेकर अपने घर गई थी। पिता की नजर मोबाइल पर पड़ी। उन्होंने स्क्रीन खोलकर देखा तो उसमें लड़के की तस्वीर थी। इससे गुस्साए पिता ने पहले बेटी की पिटाई की।

              इसके बाद उन्होंने लड़के को कॉल कर घर बुलाया और उसकी भी लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। जब लड़के के दोस्तों को इस घटना की जानकारी मिली, तो लगभग 6 से ज्यादा लड़के युवती के घर पहुंचे। उन्होंने घर पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे विवाद और बढ़ गया।

              गर्लफ्रेंड ने खुद को कमरे में बंद किया, सुसाइड की कोशिश की

              दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने लड़की के पिता का सिर फोड़ दिया। इस घटना के बीच नाबालिग गर्लफ्रेंड ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, किसी तरह उसे बचा लिया गया।

              बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों जमकर तोड़फोड़ की, जिससे बाइक भी डैमेज हो गई।

              बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों जमकर तोड़फोड़ की, जिससे बाइक भी डैमेज हो गई।

              मारपीट के बाद बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त भागे

              मारपीट और तोड़फोड़ के बाद बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त मौके से भाग निकले। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डॉयल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को मानिकपुर चौकी ले गई। लड़की और लड़के दोनों ही पक्षों के परिजन भी पुलिस चौकी पहुंचे।

              आरोपियों को हिरासत लिया गया

              लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने मारपीट में घायल सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories