कोरबा: एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन 22 सितंबर से होगी प्रारंभ…

        • ऑनलाइन आवेदन के लिए 20 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित

        कोरबा (BCC NEWS 24): वर्ष 2023-24 अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 12वीं से उच्चतर) छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2023 से प्रारंभ होगी। इसके अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई एवं डाईट आदि में अध्ययनरत् विद्यार्थी 20 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य एवं संस्था प्रमुखों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट  https://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर करने के लिए सूचित किया गया है।

        सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि 20 अक्टूबर 2023 तक विद्यार्थियों से नवीन तथा नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 25 अक्टूबर 2023 तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक किया जाएगा। साथ ही 30 अक्टूबर 2023 तक सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। साथ ही ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेंक्शन ऑर्डन लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रवृष्टि भी सुनिश्चित करना होगा।



                Hot this week

                रायपुर : शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

                देशभक्ति, शौर्य और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक भगत सिंह...

                रायपुर : माह सितंबर में 70 लाख राशनकार्डधारियों ने उठाया 21.92 लाख क्विंटल चावल

                14,186 उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण जारीराज्य स्तर...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                Related Articles

                Popular Categories