KORBA : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

        कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26  अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जो राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे – आई.आई.टी., एम्स, आई.आई.एम., एन.एल.यू. एम.बी.बी.एस. जैसे संस्थाओं में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर रहे हैं उन्हें तात्कालिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में ऑफलाईन आवेदन 25 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार शाम 05 बजे तक आवेदक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा में जमा कर सकते हैं। उक्त योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से संपर्क एवं जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन का अवलोकन कर सकते हैं।



                Hot this week

                KORBA : एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

                बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत जब 5 ट्रिलियन डॉलर...

                Related Articles

                Popular Categories