KORBA : ‘‘डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार‘‘ हेतु आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

            कोरबा (BCC NEWS 24): संचालनालय कृषि रायपुर द्वारा वर्ष 2026 के लिए डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र उप संचालक कृषि व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उप संचालक कृषि व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी प्रस्तुत करेंगे। कृषकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार की राशि 2 लाख व प्रशस्ति पत्र है। कृषि विभाग के उप संचालक कृषि ने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा में केवल ऐसे कृषक ही सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे जो विगत दस वर्षों से कृषि का कार्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कर रहे हो, छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हो, कुल वार्षिक आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत् आय कृषि से हो व तकाबी, सिंचाई शुल्क, सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो। कृषक का चयन व मूल्यांकन फसल विविधीकरण व उत्पादकता वृद्धि के लिए नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories