KORBA : पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

              • 08 अगस्त तक जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण में कर सकते हैं आवेदन जमा

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार के लिये भारत सरकार के गाईडलाईन अनुसार निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप होने चाहिये। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान, प्रपत्र और नियमावली वेबसाईट www.padmaawards.gov.in  पर देखे जा सकते हैं। उपरोक्तानुसार खेल के क्षेत्र में भारत सरकार की गाईडलाईन अनुसार खिलाड़ी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में पूर्ण कर 08 अगस्त 2024 तक जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण कोरबा में जमा कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अन्य जानकारी हेतु आवेदक खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण के मोबाईल नंबर 7067747300 में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : 270 आजीविका डबरी निर्माण कार्य पूर्ण, जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं को मिला बढ़ावा

                              दलहन-तिलहन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी...

                              रायपुर : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति

                              42 स्वास्थ्य शिविरों में 5,890 डिजिटल एक्स-रे और 538...

                              KORBA : सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी,

                              सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक...

                              Related Articles

                              Popular Categories