KORBA : 11वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

            कोरबा (BCC NEWS 24): प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में बालक/बालिका कक्षा 11 वीं में 06 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/कन्या डिंगापुर में चयन हेतु प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी होना चाहिये। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जायेगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 19 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में आयोजित की जायेगी। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 19 जुलाई और परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन 10 जुलाई शाम 05 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 12 में पंजीकृत डाक से माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त अथवा शासकीय वेब साइट ावतइंण्दपबण्पद  से डाउनलोड किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories