कोरबा: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

        कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2023 की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को तात्कालिक सहायता प्रदान की जाती है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च्च व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है।

        शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे- IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT आदि के माध्यम से पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

        योजना का लाभ लेने के इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित आवेदन का प्रारूप अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय अथवा विभागीय पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में जमा करना होगा।

        कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। योजना के संबंध में पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत विवरण की जानकारी हेतु छात्र अपने जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।



                Hot this week

                कोरबा: महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

                दावा-आपत्ति 22 अक्टूबर तक कार्यालय में जमा कर सकते...

                KORBA : सेवा की कहानी : महतारी जतन योजना से रजनी पाटले को मिला संबल

                द्वितीय संतान के पालन-पोषण में मिली 20 हजार रुपये...

                Related Articles

                Popular Categories